फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रैक्टर चालक ने दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। नेशनल हाईवे स्थित गांव मित्रोल के समीप बाइक सवार दंपति को ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल के आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर ट्रैक्टर के ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि फरीदाबाद के भारत कॉलोनी निवासी रचना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका पति वेद बाइक पर सवार होकर अपने गांव डींग भरतपुर से वापस फरीदाबाद जा रहे थे। जब उनकी बाइक गांव मित्रोल के समय पहुंची तो हाईवे पर ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर का पहिया उनके पति की छाती के ऊपर से गुजर गया और उनके सिर में भी चोट आई। चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने बताया कि घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए पलवल सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें