फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस ने ली महिला की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
20 सितंबर को पति-पत्नी हुए थे बेहोश, छह दिन बाद गुरुग्राम के निजी अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-8 थाना क्षेत्र के मकान के अंदर बने सेप्टिक टैंक से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हुई अन्नू (29) की शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में महिला का पति भी गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गया था।
उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सचिन के पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को सचिन बाथरूम में नहा रहा था। इसी दौरान उसे दुर्गंध महसूस हुई। उसने बाथरूम के बाहर बने सेप्टिक टैंक का मैनहोल खोलकर देखा। मैनहोल खोलते ही निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से सचिन वहीं बेहोश होकर गिर गया। आवाज सुनकर अन्नू बाथरूम में पहुंची। उसने पति को बेहोश देखा और उसे अस्पताल ले जाने के लिए कपड़े पहनाने लगी। इसी दौरान वह भी गैस की चपेट में आ गई। कुछ देर बाद वह घर में बेहोश होकर गिर पड़ी। पड़ोसियों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां सचिन को करीब 10 मिनट के बाद स्वास्थ्य में सुधार हो गया लेकिन अन्नू की हालत गंभीर बनी रही। तीन दिनों तक फरीदाबाद के अस्पताल में उसका उपचार हुआ लेकिन उसरी हालत में सुधार नहीं हुआ। उसको उपचार के लिए गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और स्वजन को सौंप दिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें