फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पूर्वोत्तर के राज्यों की संस्कृति के साथ लजीज व्यंजनों का पर्यटक ले सकेंगे आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड मेला: पर्यटन निगम द्वारा विशेष तैयारी की जा रही, इस सप्ताह थीम स्टेट का कर लिया जाएगा चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अरावली की वादियों में लगने वाला 38वां अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला काफी खास होने वाला है। इस बार मेले में सांस्कृतिक राज्य के रूप में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा की भागीदारी हुई है। दूसरी तरफ पार्टनर कंट्री के रूप में बिम्सटेक ने भागीदारी की है। मेले में पर्यटकों को इन राज्यों और देशों की संस्कृति कला विरासत के साथ साथ लजीज व्यंजनों का भी स्वाद चखने का मौका मिलेगा। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय मेले में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की पूरी उम्मीद है। इसके लिए पर्यटन निगम द्वारा सूरजकुंड मेला परिसर में विशेष तैयारी की जा रही है। वहीं, इस सप्ताह मेले का थीम स्टेट भी फिक्स कर लिया जाएगा।


फूड कोर्ट को सजाया गया
मेले में आने वाले पर्यटकों को इस बार मेले में कई प्रकार के लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। इस कारण अधिक से अधिक राज्यों के व्यंजनों को महत्व दिया जा रहा है। इसके साथ ही फूड कोर्ट में अधिक से अधिक खाने की स्टॉल लग सके। उसके लिए फूड कोर्ट में मिट्टी भरवाकर जमीन की सतह को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन



स्मार्ट पार्किंग और आनलाइन टिकट की मिलेगी सुविधा
मेले में यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे इसके लिए मेले में स्मार्ट पार्किंग के साथ ही लोगों को आनलाइन टिकट बुक कराने की भी सुविधा मिलेगी। लोग घर बैठे पार्किंग की जगह देखने के साथ ही मेले में भीड़ की जानकारी भी देख सकेंगे। इसके अलावा मेले में लोगों को पार्किंग स्थल से मेला ग्राउंड तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।


इंटरनेंट की मिलेंगी बेहतर सुविधा
मेला के नोडल अधिकारी यीएस भारद्वाज ने बताया कि हर वर्ष मेले में इंटरनेट की बहुत समस्या रहती है। इस वर्ष पर्यटकों और दुकानदारों को आनलाइन पेमेंट लेनदेन में ज्यादा परेशानी न हो इसके लिए कई बैंक से समझौता करने के लिए बात चल रही है। दूसरा मेले में सुरक्षा के लिहाज से इस बार सीसीटीवी कैमरों के साथ साथ पुलिस फोर्स की भी संख्या में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन



थीम स्टेट मेले की तैयारियों में बन रहा बाधा
इस बार मेले का थीम स्टेट एक माह बीतने के बाद भी अब तक नहीं चुना गया है। जो मेले की तैयारियों में अड़चन बन रहा है। मेले के थीम और पार्टनर कंट्री की संस्कृति और कलां के आधार पर ही मेले को सजाया जाता है और सेल्फी पाइंट भी बनाया जाता है। इस बार थीम स्टेट में देरी होने से मेला की तैयारियां प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें