फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अरावली गोल्फ क्लब में पर्यटकों और खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
1.38 करोड़ रुपये से चार कमरों का नवीनीकरण किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित अरावली गोल्फ क्लब में आने वाले पर्यटकों और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा पर्यटन विभाग ने चार कमरों के नवीनीकरण का निर्णय लिया है। इस परियोजना पर करीब 1.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्य आरंभ कराया जाएगा।


पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार नवीनीकरण के तहत क्लब के चारों कमरों के अंदरूनी और बाहरी हिस्सों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कमरों में मौजूद पुराने फर्नीचर को हटाकर नया फर्नीचर लगाया जाएगा। इसके अलावा मरम्मत, रंग-रोगन और अन्य आवश्यक कार्य भी किए जाएंगे, ताकि यहां ठहरने वाले खिलाड़ियों और पर्यटकों को बेहतर एवं आरामदायक वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरावली गोल्फ क्लब में समय-समय पर राष्ट्रीय स्तर की गोल्फ प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं, जिनमें देशभर से खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें