फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पर्यटन निदेशक ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले का बुधवार को पर्यटन निदेशक पार्थ गुप्ता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मेले में लगाए गए विभिन्न राज्यों एवं देशों के स्टॉलों का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित हस्तशिल्प, हथकरघा एवं पारंपरिक उत्पादों की सराहना की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान निदेशक ने दुकानदारों से मेले में आने वाले पर्यटकों की संख्या, बिक्री की स्थिति, बिजली, पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि मेले में भाग लेने वाले कलाकारों और आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएंगी, ताकि सभी को एक सुखद और सुविधाजनक अनुभव प्राप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें