फरीदाबाद। जिला उपायुक्त ने बृहस्पतिवार को कंटेनमेंट जोन की नई संशोधित सूची जारी की है, जिसमें 22 नए कंटेनमेट जोन घोषित किए गए हैं। नई सूची के बाद जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 123 से बढ़कर 145 हो गई है।
बृहस्पतिवार को घोषित किए गए कंटेनमेंट जोन की सूची में सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल, बजरंग चौक वाली गली, सराय ख्वाजा, हरकेश नगर, गली नंबर-9, बसंतपुर-इस्माइलपुर रोड, सेक्टर-82 का मकान नंबर-17, बीपीटीपी पार्क, इलीट फ्लोर्स ब्लॉक एन, गांव पन्हेड़ा खुर्द, सेक्टर-22 के प्लाटश नंबर- 411 से 419 व 520 से 529 तक, अनाज मंडी बल्लबगढ़ में मकान नंबर-62 से 85 तक, अहीरवाड़ा ओल्ड फरीदाबाद के मकान नंबर-88 से 104, सेक्टर-20ए अजरौंदी के मकान नंबर-4518 तक का क्षेत्र शामिल है।
इसी तरह गांव भनकरपुर, अहीरवाड़ा बल्लबगढ़ की गली नंबर-2, सेक्टर-4, गुरुग्राम कैनाल और औद्योगिक क्षेत्र के बीच की झुग्गियां, शिव एन्क्लेव, इस्माइलपुर, पल्ला, निखिल विहार, गांधी कालोनी के मकान नंबर वी-94 से वी-106, गली नंबर-12, गली नंबर-18 में मकान नंबर 1172 से 1181, 1214 से 1221 तक, सेक्टर-49 में नवादा कोह कालोनी, गली नंबर-3, सेक्टर-30 के मकान नंबर 108 से 121 तक, भाटिया कालोनी बल्लबगढ़ की गली नंबर-4, सेक्टर-51 कपड़ा कालोनी, सेक्टर-83 के ब्लॉक-एम, बीपीटीपी के फ्लैट नंबर-एम2-06 से 15 व एम2-2ए द्वितीय तल, नंगला एंकलेव पार्ट-2 की गली नंबर-3, सेक्टर-15ए अजरौंदा में डी-564 वाली गली और राजीव कालोनी बल्लबगढ़ में कंचन विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहना रोड़ का क्षेत्र शामिल है।