फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल का मौसम: NCR में गर्मी की मार, फरीदाबाद में 40°C रहा पारा, आने वाले दिनों में तापमान 43 पार जाने की संभावना

Tue, 21 Apr 2026 05:23 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। डीहाइड्रेशन के मरीज बढ़े हैं। विशेषज्ञों ने धूप से बचने और पर्याप्त तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
गर्मी की मार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीआर में गर्मी की मार तेज हो गई है। फरीदाबाद में इन दिनों भीषण गर्मी और तेज गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। आईएमडी की आधिकारिक वेबसाइट के पूर्वानुमान के अनुसार, कल फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है। वहीं दोपहर के दौरान लू चल सकती है।

विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय चलने वाली लू के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी का असर सबसे अधिक बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों पर देखा जा रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण डीहाइड्रेशन, चक्कर आना, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि शरीर में पानी की कमी के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में इन दिनों मरीजों की संख्या में स्पष्ट बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खासतौर पर डीहाइड्रेशन से पीड़ित लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि बिना जरूरत धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। 
विज्ञापन

मौसम विभाग ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप का असर सबसे अधिक रहता है, इसलिए इस दौरान बाहर निकलने से बचना चाहिए। प्रशासन की ओर से भी सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था करने और लोगों को जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि इस भीषण गर्मी से होने वाली समस्याओं को कम किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें