फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में शौचालयों की सफाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बदबू से मरीजों और तीमारदारों को हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीजों को दुर्गंध की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होने से यहां लगातार बदबू बनी रहती है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को न केवल असुविधा हो रही है, बल्कि कई लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। गंभीर मरीजों के साथ उनके परिजन भी काफी समय तक वार्ड में मौजूद रहते हैं। ऐसे में शौचालयों से आने वाली दुर्गंध के कारण कई मरीज और तीमारदार मुंह ढककर बैठने को मजबूर हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में साफ-सफाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


मरीजों और परिजनों का कहना है कि वार्ड में दुर्गंध की समस्या कोई नई बात नहीं है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि आपातकालीन वार्ड जैसे संवेदनशील विभाग में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

हाल ही में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को विशेष रूप से आपातकालीन विभाग में दुर्गंध की समस्या दूर करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने सामान्य शौचालयों को वार्ड से बाहर बनाए जाने का सुझाव भी दिया था, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने कहा कि अस्पताल प्रशासन सफाई के मुद्दे पर सतर्क है। अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए सफाई सेवा से जुड़े सुपरवाइजरों को नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें