फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुख्यमंत्री आज देंगे 495 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
7 परियोजनाओं का उद्घाटन व 22 का करेंगे शिलान्यास, उपायुक्त ने बैठक में दी जानकारी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बृहस्पतिवार को जिला फरीदाबाद को 495.16 करोड़ रुपये की विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 29 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनमें 7 उद्घाटन व 22 शिलान्यास शामिल हैं।
विज्ञापन



डीसी विक्रम सिंह ने यह जानकारी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जिन भी विभागों से संबंधित विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाना है वे सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जिले में 495.16 करोड़ की 29 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे । इनमें 61 करोड़ 2 लाख रुपये की 7 परियोजनाओं का उद्घाटन व 433 करोड़ 96 लाख रुपये की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें