संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सेक्टर- 14 से 17 बाईपास तक अवैध झुग्गियों को हटाया गया। तोड़फोड़ को लेकर पहले ही लोगों को अवगत करा दिया गया था। एचएसवीपी ने इन क्षेत्रों में अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को हटाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया और भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। एचएसवीपी के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को हटाने के लिए की जा रही है, ताकि सार्वजनिक भूमि को बचाया जा सके और लोगों को सुचारू रूप से आवागमन करने में सुविधा हो।
्र