फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आयकर रिटर्न दाखिल करने का आज आखिरी दिन, साइट पड़ी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आयकर रिटर्न दाखिल करने की आज सोमवार को आखिरी तारीख है, पर आयकर विभाग की वेबसाइट सही ढंग से काम नहीं कर रही है। जिसके चलते जिले के करदाताओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सर्वर बेहद स्लो है। साथ ही लॉगिन जल्दी नहीं हो रहा है। टैक्स भरने में समस्या आ रही है। एआईएस, टीआईएस भी विभागीय पोर्टल से अपलोड नहीं हो रहे हैं।

लोग वेबसाइट की इस परेशानी के कारण आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इसका खामियाजा हम क्यों भुगते इसकी जिम्मेदारी आयकर विभाग को लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश खंडेलवाल ने बताया कि वेबसाइट बंद पड़ी है। लॉगिन करने में, टैक्स भरने में परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि एआईएस, टीआईएस तक विभागीय पोर्टल से अपलोड नहीं हो रहे हैं और बिना इसके आयकर विवरणी दाखिल ही नहीं हो सकती है l उन्होंने कहा रविवार को यह आलम था। आज सोमवार को तो जब लोग कार्य करने बैठेंगे तब और परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें