फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरटीई के तहत सत्यापन का आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। आरटीई के तहत निजी विद्यालयोंं में आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर दाखिला लेने के लिए विभाग ने दस्तावेजों के सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाकर रविवार कर दी है। निजी विद्यालयों में दाखिले के लिए प्रोविजनल लिस्ट में शामिल 3168 आवेदनों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इनमें से करीब 800 अभिभावकों ने अब तक अपने बच्चों के दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराया है।

जानकारी के अनुसार आरटीई के तहत दाखिले लेने वाले बच्चों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जांच प्रक्रिया में विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रतियों से मिलान किया जा रहा है। इसके साथ ही आवेदन करने वाले अभिभावकों की उपस्थिति भी सत्यापन के समय अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीई को लेकर अभिभावकों में नहीं दिखी रुचि

आरटीई को लेकर अभिभावकों में शुरुआत से ही अरुचि देखने को मिली। हालांकि विभाग ने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा गांव-गांव और वार्ड स्तर पर जाकर अभिभावकों को आरटीई के प्रावधानों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी गई। इसके बाद भी स्थिति में बहुत सुधार देखने को नहीं मिला। आरक्षित आठ हजार से अधिक सीटों पर विभाग को महज तीन हजार ही आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें