फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कॉलेज में दाखिले का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रात 11:59 बजे बंद होगा पोर्टल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। विभाग ने कॉलेजों के अनुरोध पर दाखिला पोर्टल को 21 अक्तूबर को एक बार फिर से खोलने की अनुमति दी थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पोर्टल आज यानी सोमवार रात 11:59 बजे बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


कॉलेजों में इससे पहले पांच बार ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कुछ छात्र-छात्राएं किन्हीं कारणों से प्रवेश नहीं ले पाए थे। विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस बार के बाद दाखिला पोर्टल दोबारा नहीं खोला जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आज तक प्राप्त सभी आवेदन प्रक्रिया में शामिल करें और अंतिम सूची समय पर पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें