फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर नहीं जाएगी लाइट, फाल्ट होने पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर से सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बिजली निगम ने दिवाली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसी भी प्रकार के बड़े फॉल्ट से निपटने के लिए आठ ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है। वहीं, लाइन पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, जिससे कि गड़बड़ी को मौके पर तुरंत दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन

दिवाली के दिन शहर में बिजली की खपत अन्य दिनों के मुकाबले बढ़ जाती है। इससे फॉल्ट और ब्रेकडाउन होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए निगम ने पहले से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एनआईटी, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद में अगर कहीं ट्रांसफार्मर में कोई तकनीकी खराबी आई, तो तुरंत ही ट्रांसफार्मर ट्रॉली मौके पर भेजी जाएगी। इसके साथ ही बिजली निगम ने नियंत्रण कक्ष के सिस्टम को दुरुस्त किया है। बिजली निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, इन दिनों रोजाना 150 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली आपूर्ति की जा रही है।
शिकायत होने पर यहां करें फोन
बिजली की आपूर्ति संबंधी अगर कोई शिकायत हो, तो आप नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0129-2235252, 9540954708 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
वर्जन
दिवाली पर शहर को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रॉली ट्रांसफार्मर के इंतजाम से बिजली आपूर्ति में आ रही दिक्कत जल्द दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें