फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर पंक्चर गिरोह ने व्यापारी की कार से रुपयों से भरा बैग उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुजेसर के पास एक लोहा व्यापारी की कार से टायर पंक्चर गिरोह के बदमाश रुपयों से भरा बैग ले उड़े। बैग के अंदर तीन लाख तीस हजार रुपये थे। सेक्टर-22 निवासी व्यापारी ने पंक्चर लगवाने के बाद जब कार को देखा तो शीशा टूटा और बैग गायब था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित राजेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह घर से कार्यालय की तरफ जा रहे थे। उनकी गाड़ी की पिछली सीट पर तीन लाख तीस हजार रुपयों से भरा बैग रखा हुआ था। हार्डवेयर चौक के पास उनकी कार पंक्चर हो गई। उन्होंने एक रिक्शा चालक से कार की स्टेपनी बदलवाई। इसके बाद सेक्टर-22 पेट्रोल पंप के पास कार रोककर टायर में पंक्चर लगवाने लगे। पंक्चर लगवाकर जैसे ही वह चलने लगे तो देखा कि कार के पिछले दरवाजे का शीशा टूटा था और रुपयों से भरा बैग गायब था।
कैसे काम करता है ये गिरोह
गिरोह के बदमाश ज्यादातर ऐसी कारों को निशाना बनाते हैं जिनमें चालक के साथ या पिछली वाली सीट पर बैग रखा होता है। गिरोह के दो बदमाश मोटरसाइकिल पर चलते हैं। चलते-चलते ये कार के टायर के नीचे कील या ड्राइंग पिन फेंक देते हैं, जिससे टायर पंचर हो जाता है। जैसे ही वह रुककर टायर बदलता है या पंक्चर लगवाता है। तभी बदमाश कार में रखा बैग लेकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें