फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनएसएस की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिगांव। गांव तिगांव स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से पौधरोपण किया गया और तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस पर्यावरणीय कार्यक्रम की पहल प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर वशिष्ठ के निर्देशन में की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार एवं पारुल के संयोजन में किया गया।
विज्ञापन



वहीं महाविद्यालय से तिगांव तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें एनएसएस के वालंटियर्स सहित महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान छात्रों ने देशभक्ति के नारे लगाए और आमजन को स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें