फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिलपत के राजकीय विद्यालय का 1.6 करोड़ से होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
12 नए कक्षों और तीन पीसीबी लैब का निर्माण किया जाएगा
विज्ञापन

सूरज कुमार
फरीदाबाद। तिलपत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल्द ही आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। विद्यालय परिसर में करीब 1.6 करोड़ रुपये की लागत से 12 नए कक्षों और तीन पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) लैब का निर्माण किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाएं मिल सकेंगी।

जानकारी के अनुसार विद्यालय में लंबे समय से कमरों की कमी महसूस की जा रही थी। छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण कई कक्षाओं का संचालन सीमित संसाधनों में किया जा रहा था। नए कमरों के बनने से विद्यार्थियों को पर्याप्त जगह मिलेगी और पढ़ाई सुचारु रूप से हो सकेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा विज्ञान के विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक कार्य के लिए आधुनिक लैब की सुविधा मिलेगी। अभी तक प्रयोगशालाओं की सीमित व्यवस्था के कारण छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नई पीसीबी लैब बनने से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय की पढ़ाई और भी प्रभावी होगी।

जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के स्कूलों को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी के तहत विद्यालय में कमरों का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुविधाएं बढ़ा रही है, ताकि सरकारी स्कूलों के छात्र भी बेहतर संसाधनों का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन


प्रशासन के इस फैसले का जिले के अभिभावकों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि नई सुविधाओं से पढ़ाई का स्तर सुधरेगा और बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने भी उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य समय पर पूरा होगा और अगले सत्र से छात्र इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें