फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिलेभर में अब तक केवल 14 खेल नर्सरी का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
-इसमें से 9 सरकारी व 5 पंचायत सेक्टर की हैं, 31 मार्च तक पूरी होनी थी प्रक्रिया
विज्ञापन

निशांत पटेल
पलवल। हरियाणा सरकार की ओर से जिले में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही खेल नर्सरी योजना की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी नहीं हो पाई है। 31 मार्च तक जिले में सभी खेल नर्सरियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन नई चयन प्रक्रिया के तहत अब तक केवल 14 नर्सरियों का ही चयन हो सका है। शेष नर्सरियों को लेकर प्रक्रिया अब भी अधर में लटकी हुई है, जिससे खेल क्षेत्र में रुचि रखने वाले बच्चों और अभिभावकों में देरी के कारण निराशा है।
हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई खेल नर्सरी योजना का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेलों को लोकप्रिय बनाना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी खेल नर्सरी स्थापित की जाएगी। साथ ही खेल नर्सरी योजना के तहत स्कूलों और संस्थानों को खेल संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि बालकों को खेलों के प्रति प्रशिक्षित और प्रोत्साहित किया जा सके। खेल प्रशिक्षकों का कहना है कि समय पर चयन न होने से नई प्रतिभाओं को न तो उचित प्रशिक्षण मिल पा रहा है और न ही प्रतियोगिताओं की तैयारी का अवसर।
विज्ञापन

-
माह के अंत तक पूरी होगी चयन प्रक्रिया
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिले में पहले 24 खेल नर्सरियां थीं। नई चयन प्रक्रिया के तहत 14 नर्सरियों का चयन हो चुका है। इसमें से 9 सरकारी व 5 पंचायत सेक्टर की नर्सरी हैं। अब प्राइवेट स्कूलों की नर्सरियों का चयन शेष है, जिस पर कार्य तेजी से चल रहा है। इस माह के अंत तक पूरी चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। जिले में वर्तमान में 20 खेल कोच तैनात हैं और सभी ने अपनी ज्वाइनिंग कर ली है। प्रत्येक नर्सरी में एक कोच के पास 25 खिलाड़ियों का समूह होता है, और कोच की विशेषज्ञता के अनुसार अलग-अलग नर्सरियों का चयन किया जाता है, ताकि बेहतर प्रशिक्षण दिया जा सके। इससे खेल नर्सरी योजना के तहत जिलेेभर में रहने वाले प्रत्येक उम्मीदवार जितना संभव हो सके खेलों में भाग लेने में सक्षम होंगे।

पलवल जिले में ये हैं नई 14 नर्सरी
राजकीय उच्च विद्यालय भिडूकी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंचारी, शहीद राजवीर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ीपट्टी, जीएसएसएस बहीन, शहीद बीरबल राजकीय सेन माध्यमिक विद्यालय बंचारी, एसएमजीजीएसएसएस बंचारी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय महेशपुर पलवल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीघोट, जीजीएमएसपीएस औरंगाबाद, ग्रामीण खेल स्टेडियम, ग्राम पंचायत मानपुर, ग्राम पंचायत राजोलका, बंचारी, ग्राम पंचायत डकोरा
विज्ञापन


-

कोट
नई चयन प्रक्रिया के तहत अब तक 14 नर्सरियों को पास कर मंजूरी दी जा चुकी है, जो फिलहाल सरकारी और पंचायत सेक्टर की हैं। जबकि प्राइवेट सेक्टर की नर्सरियों का चयन अभी बाकी है, जिस पर कार्य तेजी से चल रहा है। अप्रैल माह के अंत तक जल्द ही चयन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा।
- अनिल सैनी, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें