फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगांव में लगेंगे 10 ट्यूबवेल, नहीं होगी पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद (धनंजय चौहान )। पेयजल समस्या से जूझ रहे सेक्टर-3 वासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। नगर निगम की ओर से सेक्टर में लगे 20 पुराने ट्यूबवेलों की मरम्मत करवाई जाएगी। साथ ही तिगांव क्षेत्र में 10 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इसके बाद दोनों क्षेत्रों पेयजल समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। कुल दो करोड़ रुपये के खर्च से निगम कार्य को पूरा करेगा।
विज्ञापन

सेक्टर-3 में पेयजल की काफी किल्लत है। गर्मियों में यह परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। कुछ लोग पेयजल के लिए भटकते हैं तो कई टैंकर से खरीद कर पानी पीने को मजबूर होते हैं। जनहित पर समय से संज्ञान लेते हुए निगम ने दो करोड़ की लागत से लोगों की राहत देने की तैयारी की है। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि इस बार नगर निगम पेयजल की किल्लत को समय से दूर करेगा। सेक्टर-3 ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में पानी की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद इसका कनेक्शन सेक्टर में बने ओवरहेड टैंक से कर दिया जाएगा। इस तरह 50 लाख गैलन पानी की व्यवस्था की जाएगी। यह कार्य अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।
सेक्टर-3 में करीब 20 पुराने ट्यूबवेल लंबे समय से खराब हैं। कई में पानी कम आता है तो कुछ में पानी सूख चुका है। निगम इन ट्यूबवेलों की मरम्मत करवाएगा। कार्य पूरा करने के लिए ठेका जारी कर दिया गया है। इसी तरह तिगांव क्षेत्र में भी निगम 10 नए ट्यूबवेल मंजूर कर चुका है। इसका ठेका भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें