फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्टोर रूम से तार चुराकर शौचालय में छिपाया, मौका मिलते ही खिड़की तोड़कर भागे तीन किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
-16 फीट ऊंची दीवार से तार के सहारे नगर निगम की नर्सरी में उतरे, पकड़ा गया किशोर महिला मित्र से मिलने गया था
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित बाल सुधार गृह से भागे तीन किशोरों ने भागने की योजना पहले से तैयार कर रखी थी। उन्होंने बाल सुधार गृह के स्टोर से एक तार चुराकर उसे शौचालय में छिपा दिया था। शनिवार शाम मौका मिलते ही किशोरों ने शौचालय की खिड़की में लगा जंग लगा सरिया तोड़ा और छिपाकर रखे तार को बाहर की तरफ लटका दिया। इसके बाद तीनों करीब 16 फीट ऊंची दीवार से तार के सहारे पीछे स्थित नगर निगम की नर्सरी में उतरे और अलग-अलग रास्तों से चले गए।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए किशोर ने बताया कि तीनों काफी समय से बाल सुधार गृह से भागने की योजना बना रहे थे। उन्होंने भागने के लिए शौचालय की खिड़की को पहले ही चिन्हित कर लिया था। खिड़की में जंग लगी होने के कारण उसका सरिया आसानी से निकल गया। इसके बाद स्टोर से तार चुराकर उसे शौचालय में छिपा दिया गया। शनिवार शाम योजना के मुताबिक खिड़की का सरिया तोड़ा और तार के सहारे दीवार पार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मित्र से मिलने गया था पकड़ा गया किशोर

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया किशोर बाल सुधार गृह से निकलने के बाद अपनी महिला मित्र से मिलने गया था। बताया जा रहा है कि वह महिला मित्र के साथ होटल भी गया था। पुलिस ने उसे बाद में पकड़ लिया। हालांकि पुलिस होटल से पकड़े जाने की बात से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि किशोर को उसके बाहर से पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें