फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जाल बिछाकर साइबर ठगों ने तीन लोगों से ठगे 11.30 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन प्रमाण पत्र अपडेट, ऑनलाइन टास्क पूरा करने और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर की जालसाजी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में ऑनलाइन ठगी के तीन मामले सामने आए हैं। ठगों ने लिंक व कॉल का सहारा लेकर पीड़ितों से बैंक संबंधी जानकारी हासिल की और खातों से 11.32 लाख रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि 16 नवंबर को इंस्टाग्राम पर मिले लिंक पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़ गईं। ग्रुप के लोगों ने ऑनलाइन टास्क पूरा करने का झांसा देकर शुरू में कुछ पैसे वापस भी किए। भरोसा होने पर महिला ने 17 से 19 नवंबर के बीच अपने तीन खातों से कुल 7.31 लाख रुपये ठगों के बताये अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही पैसे मिले।
विज्ञापन


दूसरे मामले में सेंट्रल क्षेत्र की महिला ने बताया कि उनकी माता जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने के लिए फेसबुक से कथित पीएनबी की ऐप डाउनलोड की थीं। इसके बाद एक व्यक्ति ने व्हाट्सऐप पर संपर्क किया और वीडियो कॉल में डेबिट कार्ड व पासबुक की जानकारी ले ली। कुछ देर बाद उनके खाते से 2.79 लाख रुपये कई किस्तों में निकाल लिए गए।
विज्ञापन


तीसरी घटना पल्ला स्थित शिव कॉलोनी की है। पीड़ित ने बताया कि 19 अक्टूबर को उनके पास कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का मैसेज आया था। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया उनके खाते से 1.22 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें