फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर से नकद व सोने के जेवर हुए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। मलेरना रोड पर रहने वाले एक परिवार के घर से नकदी व सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मलेरना रोड निवासी बीना देवी ने बताया कि वह परिवार के साथ बाहर गई थीं। 20 नवंबर की रात को वापस आईं तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। वहीं घर के अंदर रखी अलमारी के अंदर से 22 हजार रुपये नकद, सोने की झुमकी, चार जोड़ी पायल गायब हैं। संवाद
विज्ञापन




कंपनी से 20 लाख का सामान चोरी
बल्लभगढ़। मथुरा रोड स्थित कंपनी से करीब 20 लाख रुपये का कॉपर का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने कंपनी में दो सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जगत सिंह ने बताया कि वह बीसीएच इलेक्ट्रिक लिमिटेड कंपनी में कार्यरत हैं। 29 अक्टूबर की रात को कंपनी में सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्य करने वाले विनोद कुमार और विजय कुमार ने कंपनी से कॉपर की पट्टी को चोरी करके ले गए। उसका वजन 2135 किलो है जो कि करीब 20 लाख रुपये का है। यह पूरी घटना कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें