फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अलग-अलग मामलों में तीन लोगों से 24.54 लाख रुपये से अधिक की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर अपराधियों ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों से 24.54 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। शिकायतों की जांच के बाद साइबर थाना बल्लभगढ़ और साइबर थाना सेंट्रल ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में सेक्टर-9 निवासी योगेश डिडवानिया को फिनहब्स कैपिटल नामक ऑनलाइन लोन कंपनी के नाम पर 15 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग, इंश्योरेंस और टीडीएस सहित विभिन्न शुल्कों के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में 38 हजार रुपये जमा करा लिए। बाद में न तो लोन मिला और न ही रकम वापस की गई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी सागर ने बताया कि गूगल पर सोलर पैनल सप्लायर का विज्ञापन देखकर उसने 43 सोलर पैनलों का ऑर्डर दिया। कथित कंपनी के प्रतिनिधि ने एडवांस, बुकिंग और डिस्पैच के नाम पर उससे कुल 4,47,888 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए, लेकिन न तो सामान भेजा और न ही संपर्क किया।
विज्ञापन

तीसरे मामले में पुलिस लाइन सेक्टर-30 निवासी फैजल को फेसबुक पर एक महिला की फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश का लालच दिया गया। बाद में उसे थिंक मार्केट्स नामक फर्जी एप के जरिए विभिन्न बैंक खातों में पैसे जमा कराने के लिए कहा गया। 19 जून से 17 जुलाई के बीच उसने अपने, पिता और दोस्तों के खातों से कुल 19 लाख 69 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने भुगतान देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें