फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अलग-अलग मामलों में तीन लोगों से 1.34 लाख से अधिक की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराध थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बनाकर 1.34 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। कहीं बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया गया तो कहीं फेसबुक पर बच्चों के खिलौनों का विज्ञापन दिखाकर लोगों से पैसे ऐंठ लिए गए।
तीनों मामलों में साइबर अपराध थाना पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में ओल्ड फरीदाबाद की भूड़ कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि 5 जुलाई को उनके पास बैंक का कर्मचारी बनकर वीडियो केवाईसी कराने के बहाने व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजा गया। लिंक के माध्यम से क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर आरोपियों ने 45 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर दी। जिससे 32 हजार रुपये रिकवर हो गए, जबकि 13 हजार रुपये की राशि ठगों के पास चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में सेक्टर-88 निवासी सुनील ने बताया कि 2 जुलाई को बैंक का अधिकारी बनकर कॉल किया गया। क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर व्हाट्सएप लिंक भेजा गया, जिसमें कार्ड की जानकारी भरते ही उनके खाते से 94 हजार 529 रुपये की अनधिकृत ट्रांजेक्शन हो गई। वहीं तीसरे मामले में बल्लभगढ़ के हरि विहार निवासी वीर कुमार सिंह ने बताया कि 2 जुलाई को फेसबुक पर बच्चों के खिलौनों के विज्ञापन के झांसे में आ गए। पहले बुकिंग, फिर ट्रैकिंग फीस और बाद में रिफंड के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 26 हजार 880 रुपये वसूल लिए गए। न तो खिलौना मिला और न ही रकम वापस हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें