फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से पलटा ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
मेवला महाराज फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, ऑटो चालक समेत तीन घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मेवला महाराज फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलट गया, जिसमें सवार तीन कर्मचारी और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 7 जुलाई की रात करीब 3:30 बजे की है।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद पीड़ित ने 16 जुलाई को थाना सेक्टर-31 पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई दिल्ली के ताजपुर पहाड़ी निवासी हरीचन्द्र, शक्ति विहार निवासी नवीन और खाटूश्याम पार्क निवासी अंशुल एक निजी कंपनी द ग्रेट अनान में कार्यरत हैं। तीनों कर्मचारी 7 जुलाई की देर रात करीब 2:30 बजे ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। जब ऑटो मेवला महाराज फ्लाईओवर पर चढ़ रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक कन्हैया निवासी संगम विहार नई दिल्ली, सहित तीनों यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें