फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन लोगों से लाखों की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से तीन लोगों को निशाना बनाकर 6,84,026 रुपये ठग लिए हैं। किसी को क्रेडिट कार्ड पर वाउचर देने का झांसा देकर ओटीपी हासिल किया गया तो किसी का मोबाइल एपीके फाइल के जरिए कथित तौर पर हैक कर बैंक खातों से रकम निकाल ली गई।
विज्ञापन

तीसरे मामले में ठग ने परिचित बनकर पीड़ित की बेटी से अलग-अलग क्यूआर कोड स्कैन कराकर ठगी कर ली है। सेक्टर-43 निवासी माधव आनंद को 20 जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड पर दो रुपये का वाउचर मिलने की बात कही थी। अगले दिन 21 जुलाई को दोबारा कॉल कर कार्ड की जानकारी और ओटीपी हासिल कर लिया। इसके कुछ देर बाद कार्ड से 92,655 रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई। दूसरे मामले में जवाहर कॉलोनी निवासी पवित्रा देवी के दो बैंक खातों से 29 जून से 10 जुलाई के बीच कई अनधिकृत ट्रांजेक्शन हुईं। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट लेने के नाम पर उनके मोबाइल में एपीके फाइल इंस्टॉल करवाई गई थी। इसके बाद दोनों खातों से कुल 5,31,636.35 रुपये निकाले गए, जिसमें 40,212.99 रुपये वापस आ गए। वहीं, 25 जुलाई को नगीना यादव की बेटी को ठग ने परिचित बनकर फोन किया और पांच हजार रुपये भेजने की बात कही थी। भुगतान नहीं होने पर अलग-अलग क्यूआर कोड भेजकर उन्हें स्कैन कराया गया। इसके बाद कई बार में कुल 99,948 रुपये कट गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 23 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें