फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन सड़क हादसों में बच्ची समेत तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में 4 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। सेक्टर-77 में बाइक सवार ने बच्ची को पीछे से टक्कर मारने के बाद कुछ दूरी तक घसीट दिया था। वहीं, केआर मंगलम स्कूल के पास कार ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मारी थी। 14-17 पुल बाईपास रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नरेंद्र सिंह को टक्कर मारकर छोड़ दिया था।
तीनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-77 स्थित केएलजे प्लेटिनम प्लस निवासी विशाखा कपूर 27 अगस्त को शाम करीब 5:30 बजे अपनी चार वर्षीय बेटी दक्ष के साथ पैदल वैल्यू मार्ट जा रही थीं। के-1 मार्केट के पास टी-प्वाइंट पर पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने बच्ची को टक्कर मार दी थी। इसके बाद चालक उसे कुछ दूरी तक घसीटता हुआ भाग गया। बच्ची का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया था। पुलिस ने 29 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में गांव अमीपुर निवासी जोगेंद्र सिंह 29 अगस्त को फरीदाबाद अदालत से बाइक पर गांव लौट रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे केआर मंगलम स्कूल के सामने पीछे से आई कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। जोगेंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। उन्होंने कार का नंबर नोट कर लिया था। पुलिस ने 30 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की थी। तीसरी घटना 25 अगस्त को 14-17 पुल बाईपास रोड पर हुई थी। ड्यूटी से लौट रहे नरेंद्र सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। चालक उन्हें सड़क पर घायल छोड़कर भाग गया। नरेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण वह बयान नहीं दे सके थे। उनके भाई देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने 29 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तीनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें