फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थैलेसीमिया से पीड़ित तीन नए बच्चों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के समक्ष मंगलवार को थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित तीन नए बच्चों का पंजीकरण हुआ। इनमें दो बच्चे जुड़वा हैं। इन मासूम बच्चों के संस्था से जुड़ने के साथ ही उनके उपचार और नियमित रक्त उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। विशेष चिंता का विषय यह है कि एक बच्चे का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव तथा दो बच्चों का ब्लड ग्रुप एबी है, जिनके लिए जरूरत के समय रक्त की व्यवस्था करना अपेक्षाकृत कठिन होता है।
विज्ञापन




संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित बच्चों को जीवनभर हर 15 से 20 दिन के अंतराल पर रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है। यदि समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता तो उनके जीवन पर गंभीर खतरा मंडरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें