फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mary Kom News: बॉक्सर मैरी कॉम के फरीदाबाद घर में हुई चोरी का खुलासा, तीन नाबालिग चोर पकड़े

Mon, 29 Sep 2025 12:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम के फरीदाबाद स्थित घर में चोरों ने बड़ी इत्मिनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन नाबालिग चोरों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
मैरी कॉम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में बॉक्सर मैरी कॉम के घर में चोरी के मामले में तीन चोरों को पुलिस ने हिरासत में लिया। अपराध शाखा एनआईटी, साइबर सेल व पुलिस चौकी सेक्टर 46 की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। तीनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे आरोपी
बीती 23 सितंबर की देर रात 03:42 बजे कुल 7 आरोपी मकान से निकलकर गली से होकर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं। मामले में मैरी कॉम के केयरटेकर की शिकायत पर सूरजकुंड थाना में शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अपराध शाखा की तीन व सूरजकुंड थाना पुलिस की टीम मिलकर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास कर रही है। चोरी हुए सामान की डिटेल अभी पुलिस को मुहैया नहीं कराई गई है।

मैरी कॉम के सेक्टर-46 स्थित मकान नंबर 300 में ये चोरी हुई। मुक्केबाज बीते तीन साल से यहां इस मकान में रह रही हैं। लेकिन इन दिनों वो मेघालय में एक इवेंट में गई हुई हैं। पुलिस की मानें तो 10 दिन से अधिक समय से मकान बंद था और यहां कोई नहीं रह रहा। मैरी कॉम के एक पड़ोसी ने शनिवार को अपने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पाया कि 23 सितंबर की देर रात कुछ लोग मैरी कॉम के मकान से कूदकर सामान के साथ गली से जा रहे थे।

पड़ोसी ने सूचना मैरी कॉम को दी तो उन्होंने अपने केयरटेकर को मकान पर भेजा। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सूरजकुंड थाना पुलिस व अपराध शाखा की टीमों ने मौके पर पहुंच जांच की। जांच में पता चला कि बगल के खाली प्लॉट से सीढ़ी लगाकर चोर अंदर घुसे और चोरी की। इसके बाद इसी रास्ते से सामान लेकर चोर बाहर आए।

सीसीटीवी फुटेज में 23 सितंबर की देर रात 03:42 बजे चोर जाते दिखे। सबसे पहले एक युवक कुछ सामान लेकर जाता दिखा। इसके बाद दूसरा युवक भी पैदल ही एलईडी टीवी लेकर जाता फुटेज में दिखे। इनके बाद स्कूटी पर सवार होकर दो युवक सामान के साथ यहां से निकल गए। इनके बाद तीन युवक पैदल ही यहां से सामान के साथ जाते फुटेज में दिखे। इन तीनों में से बीच में भाग रहे युवक की पीठ पर कपड़े जैसे चद्दर में सामान बांधकर लादा हुआ था। मामले में पुलिस की टीम आरोपियों की पहचान के लिए आस-पास के अन्य कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है। ताकि ये पता चल सके कि आरोपी किस ओर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें