शहर के अलग-अलग इलाकों में किया जा रहा मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बिजली निगम की ओर से रखरखाव का कार्य होने के कारण सोमवार को धौज फीडर और भूपानी फीडर को बंद किया जाएगा। फीडर बंद होने की वजह से क्षेत्र में रहने वाले तीन लाख लोगों को बिजली समस्या से जूझना पड़ेगा। इस दौरान बिजली कटौती के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या से भी जूझना पड़ेगा। फीडर बंद होने से गांव सहित कई सोसाइटियों में भी बिजली बाधित रहेगी।
बिजली निगम के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 66 केवी भूपानी सब स्टेशन को लाइन कंडक्टर का रखरखाव के चलते बंद किया जाएगा। फीडर बंद होने की वजह से कई गांव सहित सोसाइटी के लोगों को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ेगा। इस कट की वजह से महतपुर ,जसाना , नचौली, भूपानी, भसकोला ,बदरपुर, ददसिया , विद्या संस्कार, वसुंधरा , ऋचा कंपनी, कनवारा , आर पी एस, आरपीएस-2, एमसीएफ, पीयूष हाइट्स आदि में रहेगी। वहीं, दूसरी ओर 66 केवी धौज सब स्टेशन को सुबह 10 बजे से लेकर 4 बजे तक बंद किया जाएगा। इस कट की वजह से मांगर, खोरी, कोट, धौंज , आलमपुर , फिरोजपुर, पखाल , सिलाखेड़ी, फतेहपुर, अल-फलाह आदि जगहों पर लोगों को छह घंटे बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ेगा। इस कट की वजह से जिले के करीब तीन लाख लोग प्रभावित होंगे।