फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थार की टक्कर से तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार वाहन की टक्कर से महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धौज गांव निवासी साजिद पुत्र जाकिर हुसैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 फरवरी 2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल से अपनी माता बस्सन को लेकर नूंह आ रहा था। हिरमथला गांव में सड़क किनारे रुकने के दौरान अस्थायी नंबर वाली थार ने पटरी पर खड़े उसकी माता और दोनों भाइयों जाहिद व साहिब को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को तुरंत शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नल्हड़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें