फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू में सीएम रैली: बड़ी घोषणाओं की उम्मीद टूटी, सोहना-मेवात पर रहा सीएम का फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनएच-919 के चौड़ीकरण, गर्ल्स कॉलेज और तावडू को गुरुग्राम में शामिल करने की मांग रह गई अधूरी
विज्ञापन

मोहम्मद शाहिद मेवाती

नूंह। जिले के तावडू में रविवार को आयोजित ‘विकसित सोहना-तावडू’ रैली में मुख्यमंत्री की घोषणाओं ने स्थानीय लोगों को मायूस कर दिया। क्षेत्रवासी लंबे समय से लंबित मांगों खासकर बाईपास, एनएच-919 के चौड़ीकरण, गर्ल्स कॉलेज और तावडू को गुरुग्राम में शामिल करने की बड़ी घोषणा की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अधिकांश ऐलान सोहना क्षेत्र पर केंद्रित रहे।

रैली के बाद तावडू के लोगों में काफी रोष है। उनका कहना है कि तावडू विधानसभा सोहना का मुख्य कस्बा है, लेकिन विकास हमेशा या तो मेवात-नूंह की तरफ जाता है या फिर गुरुग्राम-सोहना की तरफ। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि तावडू गुरुग्राम की सोहना विधानसभा का हिस्सा है, लेकिन हकीकत में हम हर बार विकास के तौर पर वंचित रह जाते हैं।मुख्यमंत्री ने बाईपास को लेकर सिर्फ इतना कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। एनएच-919 के चौड़ीकरण पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। वहीं गर्ल्स कॉलेज, तावडू को गुरुग्राम में शामिल करने और फोरलेन सड़क जैसी प्रमुख मांगों पर चुप्पी रही। हालांकि कुछ छोटी-मोटी घोषणाएं तावडू क्षेत्र के लिए भी की गईं। जिनमें हसनपुर में सामुदायिक भवन,कोटा खंडेला में इंडोर स्टेडियम,खोरी काला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,तावडू शहर में नया बस स्टैंड निर्माण प्रमुख है।
विज्ञापन

-
कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं
जबकि रैली में मुख्यमंत्री ने सोहना क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, इनमें सोहना में हरियाणा रोडवेज का सब-डिपो, विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये, गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड एक्सप्रेसवे को दमदमा मोड़ से बढ़ाकर निरंकारी कॉलेज तक ले जाने की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश,सोहना में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, बाघनकी गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,घामड़ौज में सब-हेल्थ सेंटर,सहजावास और रिठौज में 65-65 लाख रुपये से सामुदायिक केंद्र,सोहना में नई अनाज मंडी,क्षेत्र में सड़क निर्माण व मरम्मत के कार्य।

निजी संस्था के सहयोग से हुए कामों का शिलान्यास
वहीं मुख्यमंत्री ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, उनमें ज्यादातर काम एक निजी संस्था के सहयोग से पूरे हुए थे। इनमें तावडू गर्ल्स स्कूल भवन, मॉडर्न पार्क, तालाब, ऐतिहासिक मकबरों का जीर्णोद्धार और झामुवास खेल स्टेडियम का नवीनीकरण शामिल हैं। लोगों का कहना है कि इन परियोजनाओं का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री ने लिया, जबकि जमीनी काम निजी संस्था ने कराया।
विज्ञापन

-
कब विकास की मुख्यधारा में होगा शामिल

क्षेत्रवासी मनीष, कमल, निसार,शाहिद,यूनुस आदि ने कहा हमारे लिए बस स्टैंड और सामुदायिक भवन अच्छे हैं, लेकिन जब बड़े शहरों को एलिवेटेड एक्सप्रेसवे और करोड़ों के पैकेज मिल रहे हैं तो हमें सिर्फ आश्वासन क्यों ? रैली के बाद तावडू में चर्चा का केंद्र यही है कि कब तक उनका क्षेत्र विकास की मुख्यधारा में शामिल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें