फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रदूषण नियंत्रण मानकों का उल्लंघन करने पर तीन औद्योगिक इकाइयां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, बिजली के कनेक्शन भी काटे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों की अनुपालना में प्रदूषण नियंत्रण मानकों का उल्लंघन करने वाली तीन औद्योगिक इकाइयों को सील कर दिया है। साथ ही इनके बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों में हड़कंप मचा हुआ है।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए आयोग की ओर से औद्योगिक इकाइयों के लिए उत्सर्जन संबंधी संशोधित मानक निर्धारित किए गए हैं। इन मानकों के तहत इकाइयों को पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) के उत्सर्जन पर नियंत्रण के लिए वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण (एपीसीडी) लगाना अनिवार्य है। जिन इकाइयों में पहले से उपकरण लगे हैं, उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप उनकी रेट्रोफिटिंग करानी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच के दौरान तीन औद्योगिक इकाइयां उपकरण लगाने अथवा मौजूदा उपकरणों की रेट्रोफिटिंग कराने के संबंध में संतोषजनक वर्क ऑर्डर प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसके अलावा ये इकाइयां निर्धारित मानकों के अनुसार वैध छूट प्रमाणपत्र या पर्याप्तता प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं करा पाईं। इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए तीनों इकाइयों को सील करने के साथ बिजली आपूर्ति भी बंद करा दी गई।
विज्ञापन


उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि एनसीआर में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए औद्योगिक इकाइयों को पर्यावरणीय मानकों का पालन करना होगा। प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें