21 दिसंबर तक चलेगा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाने के लिए जिले में गांव-गांव तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक स्थलों और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। 21 दिसंबर 2026 तक चलने वाले 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में जिले के गांवों को बाल विवाह मुक्त बनाने पर विशेष जोर रहेगा। स्वास्थ्य विभाग को 18 वर्ष से कम आयु की गर्भवती किशोरियों के मामलों की विशेष निगरानी करेगा। अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।