फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने में प्रॉपर्टी डीलर सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने उज्जैन मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किए आरोपी
विज्ञापन

शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 40.03 लाख की ठगी में हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में एमबीए पास निजी कंपनी कर्मी, प्रॉपर्टी डीलर व उनके साथी को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश उज्जैन के रहने वाले मनीष माली, अशोक माली और नकुल के तौर पर हुई। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर महिला से हुई 40.03 लाख रुपये की ठगी में टीम ने यह कार्रवाई की है।

पूछताछ में पता चला कि अशोक ने मामले में पहले गिरफ्तार मनीष पाटीदार का खाता लेकर नकुल को दिया था। नकुल ने ये खाता मनीष माली को दिया था। मनीष माली ने ये खाता आगे साइबर ठगों को बेचा था। आरोपी अशोक प्रॉपर्टी डीलर है और नकुल फोटोग्राफी का काम करता है। जबकि मनीष एमबीए पास कर उज्जैन की निजी कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर सेक्टर-87 निवासी महिला से ठगी हुई थी। महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपियों ने उनसे व्हाट्सएप पर संपर्क किया और निवेश के लिए एप के बारे में बताया। आरोपियों ने पहले ट्रेडिंग को लेकर टिप्स दी। फिर ट्रेडिंग टिप्स की फीस के 10 रुपये बताकर कहा कि फिलहाल आप फ्री में ट्रेड कर सकते हो। आरोपियों के कहे अनुसार महिला एप में खुले खाते में निवेश करती रही और कुल 40.03 लाख रुपये निवेश कर दिए। लेकिन महिला ने रिफंड करना चाहा तो नहीं करने दिया। तब ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अब आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें