फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहना रोड पर भरा तीन फुट तक पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। फतेहपुर से वाया अटेरना गांव से मोहना जाने वाली मुख्य सड़क पानी से भरी है। ऐसे में सड़क पर तीन फुट तक जमा पानी में गहरे गड्ढे बन गए हैं। लोगों ने सड़क छोड़कर गांव से निकलना शुरू कर दिया है। आलम यह हो चुका है कि अब ग्रामीण तीन सौ मीटर का सफर पांच किलोमीटर में घूम कर तय करने को मजबूर हैं। मामले की कई बार शिकायत अधिकारियों से की गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर से वाया गांव अटेरना से मोहना जाने की यह एक मात्र सड़क है। इससे आसपास के करीब दो दर्जन से भी अधिक ग्रामीण प्रभावित है। इतना ही नहीं इस सड़क पर एक कन्या विद्यालय व डिस्पेंसरी भी है। ऐसे में लोगों को हर मोड़ पर इस सड़क के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है।
वर्जन-
इस सड़क पर पानी निकासी न होने के कारण दो पहिया वाहनों के अलावा छोटी गाड़ियों ने इस गुजरना बंद कर दिया है। वे अब गांव के बाहर से अटेरना पलवल की ओर जाने वाली सड़क से मोहना पहुंच रहे हैं। ऐसे में काफी लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। - बलदेव, निवासी गांव जवां
विज्ञापन

इस सड़क से अनभिज्ञ लोगों को बुरी तरह से परेशान होना पड़ता है। प्रशासनिक अधिकारियों को परेशानी नहीं दिख रहा है। - अनिल कुमार, निवासी अटेरना
इस सडक़ को लेकर हमने कई बार सरपंच और नेताओं से शिकायत की है, लेकिन ग्रामीणों को सिवाय आश्वासन के कुछ हासिल नहीं हुआ। - सत्यपाल अधिवक्ता, निवासी, गांव अटेरना
जहां गंदा पानी जमा है, वहां पहले डिस्पेंसरी थी, लेकिन इसके चलते वह यहां से दूसरे स्थान पर चली गई। वहीं राजकीय विद्यालय में आने वाले ग्रामीण दीवार पकड़ कर स्कूल में पहुंचते है, जबकि बच्चों का भी बुरा हाल रहता हैं। - किशन, निवासी जवां गांव
सड़क के दोनों तरफ बनाई जाने वाली नालियों के लिए बजट पास हो चुका है, जिसमें टेंडर भी दिया जा चुका है। संभव है कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। - रमेशचंद , सरपंच, गांव जवां
विभाग की तरफ से टेंडर हो चुका है, लेकिन फसल के चलते मजदूर नहीं मिल रहे हैं। उम्मीद है कि इस सप्ताह काम शुरू करा दिया जाएगा। - प्रदीप कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें