फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 29 मई से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी ने की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विषय पर अधिकारियों के साथ बैठक
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद।अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विषय पर अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय में बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए अलग-अलग विभागों में 29 मई से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन




एडीसी ने जिला व ब्लाक स्तर पर योग दिवस मनाने के लिए विभागवार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। अपराजिता ने कहा कि प्रशिक्षण में जिले का खेल परिसर, सभी व्यायामशालाओं एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, पीटीआई व डीपीआई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार 5 से 7 जून तक सभी स्कूलों में संबंधित योग समितियों के योग शिक्षकों, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पीटीआई, डीपीई, खेल विभाग के योग ट्रेनर व योग विशेषज्ञ द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। 9 से 11 जून तक विधानसभा क्षेत्र पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 14 से 16 दिन जून तक जिला स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। एडीसी ने कहा कि 19 जून को योगाभ्यास पायलट रिहर्सल होगी। साथ ही जिला स्तर पर योग मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा। 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। बैठक में एडीएम परमजीत चहल, पंकज सेतिया,त्रिलोक चंद, सीटीएम अमित मान, डीडीपीओ राकेश मोर, डीआईपीआरओ राकेश गौतम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें