फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नौ तालाबों का जीर्णोद्धार कर मॉडर्न लुक दिया जाएगा, निगम ने जारी किया टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन







-नगर निगम जल संरक्षण को लेकर उठा रहा कदम, अन्य तालाबों का बनाया जा रहा एस्टीमेट





अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। नगर निगम तालाबों का जीर्णोद्धार कराकर मॉडर्न लुक देने के साथ लोगों को वॉकिंग ट्रैक की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए निगम ने नौ तालाबों का जीर्णोद्धार कराने का टेंडर जारी कर दिया है। वहीं, पहले से चल रहे तीन तालाबों के कार्यों को पूरा कराने में जुट गया है। तालाबों में ज्यादा जल संचय होने से भूजल स्तर में सुधार होगा।



प्रदेश सरकार जल संरक्षण को लेकर काम कर रही है। इसी के तहत तालाबों के जीर्णोद्धार कराने की योजना है। जिससे तालाबों के पुराने स्वरुप को लौटाया जा सके। अभी शहरी क्षेत्र के तालाबों की दशा सही नहीं है। कई जगहों पर अतिक्रमण और गंदगी की समस्या है। ऐसे में नगर निगम क्षेत्र के छोटे-बड़े तालाबों को चरणबद्ध तरीके से विकसित करने की योजना है। पहले बड़े तालाबों को विकसित करने की योजना है। इनका स्टीमेट बनाकर हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण को भेजा गया था। मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम की ओर से टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। तालाबों का नवीनीकरण से गिरते भूजल स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी। जिले में भूजल का अंधाधुंध प्रयोग हो रहा है। पेयजल के अलावा अन्य कार्याें में भूजल का ही प्रयोग होता है। जिले में हर साल दो-दो फीट पानी नीचे जा रहा है। ऐसे में तालाबों में पानी संचय होने से भूजल स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








तालाबों की खुदाई कर गहरा किया जाएगा-



योजना के अनुसार सीही और बुढेरा गांव के तीन तालाबों पर काम चल रहा है। इसके बाद बजरी के तीन तालाब, बुढेरा का एक तालाब, डबुआ व गौंछी के दो तालाबों का नवीनीकरण होगा। इसके बाद गाजीपुर के दो, गौछी के एक, झाडसेतली के दो, सराय ख्वाजा, सेखपुरा व वजीरपुर में एक-एक तालाब पर कार्य होगा। इसके अलावा नंगला गुजरान, मुजेडी, नवादा तिगांव, सोतई, तिलपत, ऊंचागांव व अनंगपुर समेत अन्य शामिल हैं। तालाबों की खुदाई की जाएगी ताकि अधिक पहले से अधिक पानी का संचय हो सके। तालाब के चारों ओर लोगों के टहलने के लिए वार्किंग ट्रैक बनाया जाएगा। पौधे व स्ट्रीट लाइट का भी इंतजाम होगा। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओमदत्त ने बताया कि निगम में शामिल 24 गांवों के तालाबों को भी बेहतर कियाय जा रहा है। इसमें बाढौली गांव, बादशाहपुर गांव,भटोला व खेड़ी कला के तालाबों की सफाई को लेकर टेंडर जारी किया गया है। इसके बाद जीर्णोद्धार करने के लिए स्टीमेट बनाया जाएगा। जिले में 72 तालाबों को बेहतर कराया जाना है। इसके लिए पंचायत विभाग भी काम कर रहा है।






इन गांवों के तालाबों पर जल्द शुरू होंगे कार्य-



बजरी गांव-173.46 लाख



बजरी गांव-116.46 लाख



बजरी गांव-26.93 लाख



नवादा गांव-181.81 लाख



बढ़ेना गांव-171.94 लाख



मुजेड़ी गांव-126.56 लाख



तिलपत गांव-77.57 लाख



डबुआ गांव-80.80 लाख



गोंच्छी गांव-26.21 लाख









वर्जन-



तालाबों के नवीनीकरण का काम चल रहा है। नौ तालाबों का टेंडर जारी किया गया है। अन्य तालाबों का स्टीमेट बनाया जा रहा है। इससे भूजल सुधार में मदद मिलेगी।



-ओपी कर्दम कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें