फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे रोकने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक लाइट से लेकर अतिक्रमण तक हर मोर्चे पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं, जाम और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा से जुड़े लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया है। अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन कार्यों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है, उनकी अनुपालना रिपोर्ट तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया है।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नगर निगम, स्मार्ट सिटी, लोक निर्माण विभाग, एफएमडीए, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों से दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट, ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क संकेतक और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। एडीसी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा अवरोधक और सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य जल्द पूरा करने तथा इसकी नियमित निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही स्मार्ट सिटी अधिकारियों को शहर की सभी खराब ट्रैफिक लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के निर्देश दिए गए। फुटओवर ब्रिजों पर बंद पड़े एस्कलेटर जल्द चालू कराने और मुख्यालय स्तर पर लंबित मामलों की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर चलेगा संयुक्त अभियान

बैठक में सड़क किनारे अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, ढाबों और शराब के ठेकों के आसपास यातायात बाधित होने की समस्या पर भी चर्चा हुई। एडीसी ने पुलिस और संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने, कार्रवाई की जियो-टैग्ड फोटो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम और संबंधित एजेंसियों को नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। एडीसी ने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं ताकि जलभराव और यातायात बाधित होने जैसी स्थिति न बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें