बोर्ड के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर दर्ज किए मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को आयोजित दसवीं कक्षा की शैक्षिक व मुक्त विद्यालय की गणित विषय और बारहवीं कक्षा की शैक्षिक व मुक्त विद्यालय की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के तीन मामले दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि उनके उड़नदस्तों ने दादरी और अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
बोर्ड अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ते ने सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां नकल का एक मामला सामने आया। बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के उड़नदस्ते ने सोनीपत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, जिला प्रश्र पत्र उड़नदस्तों ने जींद और फरीदाबाद में एक-एक नकल का मामला दर्ज किया।