फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निजी अस्पताल की पार्किंग से तीन बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल की स्टाफ पार्किंग से एक ही दिन में तीन मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। तीनों पीड़ित अस्पताल में कार्यरत हैं। शिकायत के आधार पर सेक्टर-8 पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा नगर कानपुर निवासी और वर्तमान में सेक्टर-9 फरीदाबाद में किराये पर रहने वाले रमन ने बताया कि वह निजी अस्पताल में पेशेंट केयर सर्विस में नौकरी करता है। 21 अगस्त को सुबह करीब 8:55 बजे वह बाइक से ड्यूटी पर पहुंचा और बाइक अस्पताल के बाहर स्टाफ पार्किंग में खड़ी कर दी। ड्यूटी खत्म होने के बाद पार्किंग में बाइक नहीं मिली। इसी दौरान उन्हें पता चला कि अस्पताल की रेडियोग्राफी विभाग में कार्यरत हेमंत और कुलदीप की बाइक भी पार्किंग से गायब थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें