फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हार्ट सेंटर दोबारा शुरू करने के लिए नई कंपनी की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशालय ने प्रक्रिया शुरू की, मौजूदा कंपनी से भी की जाएगी बात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़े हार्ट सेंटर को दोबारा शुरू करने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने नई कंपनी की तलाश शुरू कर दी है। यदि मौजूदा कंपनी सेंटर को जल्द शुरू करने पर सहमति नहीं देती है तो विभाग नई कंपनी को टेंडर जारी कर हार्ट सेंटर की सेवाएं दोबारा शुरू करेगा। स्वास्थ्य निदेशालय ने इस दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि हार्ट सेंटर पहले भी कई बार बंद हो चुका है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों की सुविधा को देखते हुए अब विभाग ने विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है। नई कंपनी को टेंडर जारी करने से पहले मेडिट्रीना हॉस्पिटल्स प्रबंधन से एक बार फिर बातचीत की जाएगी। यदि सहमति नहीं बनती है तो नई कंपनी को टेंडर देकर सेंटर को दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सेंटर बंद रहने से मरीजों को हृदय संबंधी उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर का सामान उठाने को लेकर संशय

दूसरी ओर बीके अस्पताल परिसर में सोमवार को भी हार्ट सेंटर का सामान पड़ा रहा। सामान को अस्पताल से बाहर ले जाने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है और उनके निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। रविवार को हार्ट सेंटर प्रबंधन ने सामान निकालकर ट्रकों में लोड करना शुरू किया था। इसके लिए दो ट्रक मंगवाए गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर एडवोकेट संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और एनआईटी-3 चौकी पुलिस को बुलाकर शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों और सामान को वहीं रुकवा दिया था। सोमवार को पुलिस ने स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा के बाद सामान उठाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें