फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चोरी के मामलों में तीन गिरफ्तार, नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा की टीमों ने कार्रवाई करते हुए चोरी के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल तीस हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पकड़े गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पहले मामले में, थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत वेदराम कॉलोनी निवासी ऋषि के घर से 30 जनवरी को उस समय चोरी हुई थी, जब वे परिवार सहित अयोध्या गए हुए थे। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने इस मामले में पूर्ण सिंह (निवासी फरीदाबाद) और संतोष (निवासी आगरा) को गिरफ्तार कर बीस हजार रुपये बरामद किए हैं। दूसरे मामले में, एसजीएम नगर स्थित एक ऑफिस से एसी की आउटडोर यूनिट चोरी करने के आरोप में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने नासिर निवासी राजीव कॉलोनी को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त किए गए करीब दस हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें