फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिलीवरी बाॅय से मोबाइल व स्कूटी लूट मामले में 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

सेक्टर-31 थाने में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना इलाके में एनएचपीसी चौक के पास डिलीवरी बॉय से मोबाइल व स्कूटी लूट के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एनआईटी इलाके के रहने वाले रोहित (24), श्रवण (21) व प्रिंस (19) शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी दोस्त हैं। इन्होंने 7 अप्रैल की रात को शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल व स्कूटी छीने और भाग गए। आरोपियों से 1 मोबाइल व वारदात में प्रयोग बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। पुलिस को ये शिकायत कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले ललन मंडल ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। 7 अप्रैल को वह अपना ऑर्डर लेकर सेक्टर-45 से सेक्टर-43 की तरफ जा रहे थे। एनएचपीसी चौक के पास पहुंचे तो चार लड़को ने उनके साथ मारपीट कर मोबाइल व स्कूटी छीने और वहां से भाग गए। सेक्टर-31 थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें