फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-4 में हुई युवक की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में की गई थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-4 में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चौकी सेक्टर-8 की टीम ने कार्रवाई करते हुए बजरंगी, रोहित उर्फ बोना (दोनों निवासी पटेल नगर, सेक्टर-4) और गोलू (निवासी चावला कॉलोनी) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 5 जुलाई को पटेल नगर निवासी विकास ने थाना सेक्टर-8 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बड़े भाई प्रभात की शुभम, रोहित उर्फ बोना, बजरंगी और अन्य लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन




जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन प्रभात चावला कॉलोनी स्थित शुभम की दुकान पर गया था। वहां से दोनों सेक्टर-4 स्थित एक शराब के ठेके पर पहुंचे, जहां अन्य आरोपी भी आ गए। सभी ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान बजरंगी और प्रभात के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बजरंगी, रोहित उर्फ बोना और गोलू ने प्रभात के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। रिमांड के दौरान पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें