फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने राजस्थान से पकड़े आरोपी
विज्ञापन

शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर महिला से हुई थी 1.40 करोड़ रुपये की ठगी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में तीन लोगों को साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने राजस्थान ब्यावर से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान ब्यावर निवासी आदित्य (35), विनोद (25) व नागौर निवासी भूरनाथ (26) के तौर पर हुई। पूछताछ में पता चला कि आदित्य खाताधारक है। ये 12वीं पास है और बेरोजगारी के चलते अपना खाता कमीशन के लालच में विनोद को बेचा था। विनोद भारतीय रेलवे में ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता है।
आरोपी विनोद ने ये बैंक खाता आगे भूरनाथ को बेचा था जिसने आगे खाता मुहैया कराया। विनोद और भूरनाथ ममेरे भाई हैं। आदित्य के खाते में ठगी के 2.40 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1.40 करोड़ रुपये की ठगी को लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत दी थी। फेसबुक पर उन्हें शेयर बाजार में निवेश का विज्ञापन दिखा और उस पर क्लिक कर वो व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गई। फिर शेयर व आईपीओ में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर उनसे 1.40 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। लेकिन रिफंड का प्रयास किया तो रुपये नहीं निकालने दिए। तब ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें