फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेड़ी पुल थाना इलाके में युवक के सिर पर बीयर की बोतल मारकर हत्या के मामले को क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान भारत कॉलोनी निवासी बादल, ईंद्रा कांम्प्लेक्स निवासी गुलशन उर्फ गुलू और चंदीला डेयरी के पास रहने वाले मोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक हिमांशु मूल रूप से मध्य प्रदेश बसैया जिले के गांव खेड़ा का रहने वाला है था। वजीरपुर रोड के पास रहकर कार वॉशिंग का काम करता था। नौ अप्रैल की शाम किसी काम से बाजार गया था। परशुराम चौक पर उसकी बादल नाम के आरोपी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बादल ने अपने साथियों के साथ मिलकर हिमांशु के साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी सिर पर बीयर की बोतल दे मारी, जिससे हिमांशु बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। हिमांशु को लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में सफदरजंग रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे घर भेज दिया। 17 अप्रैल को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
पूछताछ में सामने आया कि बादल अपने साथियों के साथ मिलकर शराब पी रहा था। इस दौरान वह कुछ सामान लेने गया था। सामान लेते समय उसकी हिमांशु से किसी बात पर बहस हो गई। आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें