फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी दस्तावेज पर क्रेडिट कार्ड बनवाकर 50.94 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

तीनों आरोपी फरीदाबाद के ही रहने वाले
आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फर्जी दस्तावेज के आधार पर क्रेडिट कार्ड बनवाकर 50.94 लाख रुपये की ठगी मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एसजीएम नगर के सुरेंद्र, कोलंबस सैनी और सेक्टर-75 के ललित कुमार शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि तीनों ने मिलकर पहले अपने दोस्त पंकज के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज बनवाए। पंकज एक साइबर कैफे चलाता था। फिर उन दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों के क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक में आवेदन किया। क्रेडिट कार्ड बनने के बाद कार्ड से काफी सामान खरीदा और पेमेंट नहीं की।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक की ओर से दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके बैंक में मनजीत सिंह, अशोक कुमार, प्रदीप शर्मा, सौरव गुप्ता और रविंदर कुमार ने क्रेडिट कार्ड के लिए आनलाइन आवेदन किया था। बैंक ने आरोपियों को कुल 10 कार्ड जारी किये थे। इन कार्ड के माध्यम से काफी खरीदारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने कुछ भुगतान तो किया लेकिन बाद में भुगतान नहीं किया। चेक करने पर पाया गया कि कार्ड से विभिन्न प्रकार की खरीद की गई और बैंक के साथ 5094564 रुपये चुकाने की बजाय ठगी की गई। बैंक ने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि ये कार्ड बनवाने के दौरान दिए गए दस्तावेज व पते फर्जी हैं। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें