फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चोरी की दो वारदात को अंजाम देने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से 3 लाख 75 हजार रुपये बरामद किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते अपराध शाखा सेक्टर-56 व सेक्टर-85 की टीम ने चोरी की 2 अलग-अलग वारदात में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 लाख 75 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गांव गौंछी निवासी पवन ने थाना मुजेसर में दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी संजय कॉलोनी सेक्टर-23 में श्री बालाजी नाम से वर्कशॉप है। जहां स्क्रू बैरल रखे थे। 5 मई को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी वर्कशॉप के बाहर रखे 5 स्क्रू बैरल चोरी कर ले गया। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने नितिन कैथ तथा तरनजीत उर्फ राहुल निवासी पर्वतीय कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक स्क्रू बैरल व 1 लाख 25 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों अपने एक अन्य साथी के साथ ऑटो में वर्कशॉप पर आए थे और बाहर रखे स्क्रू बैरल चोरी कर ले गए। चोरी किए गए सामान को 2 लाख 40 हजार रुपये में बेच दिया गया था।
विज्ञापन



वहीं दूसरी घटना में सेक्टर-19 निवासी राज सैनी ने पुलिस चौकी सेक्टर-19 में शिकायत दी थी कि 29 नवंबर 2025 को घर शिफ्टिंग के दौरान उसने एम एस एबीटी पैकर्स एंड मूवर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से गाड़ी व मजदूर बुलाए थे। शिफ्टिंग के बाद सामान चेक करने पर नकदी व आभूषण गायब मिले। इस मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने गांव बड़खल निवासी वाजिद को गिरफ्तार किया है। जिसके द्वारा सामान शिफ्टिंग करते समय 3 लाख की चोरी की थी। वाजिद से 2 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। जिनको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें