फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के नम पर ठगी के मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के नाम पर 4.02 लाख रुपये की ठगी में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में लखनऊ के शारदा नगर के रहने वाले रज्जब खान (23), दीनानाथ (32) व विकास (23) शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी खाता प्रोवाइडर है। रज्जब खान ने साहिल से बैंक खाता लेकर विकास को दिया था। विकास ने यह खाता आगे दीनानाथ को दे दिया। इसके बाद दीनानाथ ने इस खाते को टेलीग्राम के जरिये चाइना में ठगों के पास भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि इस बैंक खाते में ठगी के 68 हजार रुपये आये थे। दीनानाथ ग्रेजुएट, रज्जब खान व विकास 12वीं पास है। आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-8 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 11 नवंबर 2025 को उनके टेलीग्राम पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए एक लिंक आया। इस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गए। वहां उन्होंने अलग-अलग टास्क में कुल 402550 रुपये निवेश किये। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें